Punjab बनेगा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हब: CM Bhagwant Singh Mann

चंडीगढ़ : CM Bhagwant Singh Mann ने आज Punjab भर के 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ लोगों को समर्पित किए, जिससे कुल लक्ष्य 3,100 में से अब तक उद्घाटित किए गए कुल मैदानों की संख्या 1,764 हो गई है। पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए अपनी मुहिम को तेज कर रही है।
फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव शाहपुर में उद्घाटन समारोह में शामिल होते हुए CM Bhagwant Singh Mann ने कहा कि पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा के हब के रूप में उभरने की नींव रख रहा है, जिसमें हर खेल मैदान को फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट किट से लैस किया जा रहा है। पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो गांवों को ग्रांट दीं और न ही विकास कार्य किए, जबकि हमारी सरकार ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने और पंजाब का नाम रोशन करने के अवसर देने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दे रही है।

Advertisement Space

इस मौके की कुछ झलकियां साझा करते हुए CM Bhagwant Singh Mann ने कहा, “आज मैं जिला फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के अंतर्गत पड़ने वाले गांव शाहपुर में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। यह बहुत खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने आज राज्य भर में 1,000 नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया है। यह हमारे युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने की ओर बड़ा कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि इन खेल मैदानों में पसीना बहाकर हमारे युवा आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।”

Advertisement Space

Leave a Comment