Punjab Assembly Elections : Aam Aadmi Party के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी

Punjab Assembly Elections 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां जोरों पर हैं। एक तरफ राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियां और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां अभी पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के चयन को लेकर आत्ममंथन कर रही हैं और संभावित उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाए जा रहे हैं, वहीं Aam Aadmi Party (AAP) द्वारा अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी का जा रही है।

AAP की ‘PAC’ (पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी) की प्रस्तावित बैठक से पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गुरुवार, 12 नवंबर को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ चर्चा करने की उम्मीद है। इसके बाद ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी होने की संभावना है।

जहां तक जिला जालंधर की शहरी की चार सीटों की बात है तो हलका सेंट्रल और नॉर्थ सबसे हॉट स्पॉट बने हुए हैं। नॉर्थ से आम आदमी पार्टी की तरफ से मेयर वनीत धीर को हलका इंचार्ज लगाया गया है और सेंट्रल हलके से गत वर्ष ही नितिन कोहली को हलका इंचार्ज लगा दिया गया था।

Advertisement Space

वर्तमान में सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के रमन अरोड़ा विधायक हैं और वह कोर्ट केसों का सामना कर रहे हैं।

 

Advertisement Space

Leave a Comment