
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
समस्याओं के जूझ रहे शहरवासियों की परेशानियों और नगर निगम की ढीली कारगुजारी के लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम जालंधर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने विधायक बावा हैनरी और पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी ने नेतृत्व में पंजाब सरकार और जालंधर नगर निगम और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विधायक बावा हैनरी ने कहा- नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। नगर निगम ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने करीब दो महीने पहले भी हमने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था मगर शहर की स्थिति में कोई भी सुधार नहीं आया है। सारा शहर पीने के पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा और अन्य कई समस्याओं से जूझ रहा है।
इस मौके पर रजिंदर बेरी ने कहा कि नगर निगम बारिश से पहले सीवरेज की सफाई करवाता है, ताकि बारिश के दिनों में पानी इकट्ठा न हो सके। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इस कारण शहर के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा है। बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे कभी भी बीमारी फैल सकती है।