
नई दिल्ली: जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद यह पद खाली हो गया है। जगदीप धनखड़ ने अपने पद से 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उप राष्ट्रपति के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल मुताबिक, 7 अगस्त को चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त तक की जाएगी।
Advertisement Space
मतदान और मतगणना 9 सितंबर को होगी। चुनाव आयोग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के नियम 8 के अनुसार, चुनाव के लिए मतदान संसद भवन में होगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान कक्ष संख्या एफ-101, वसुधा, प्रथम तल, संसद भवन, नई दिल्ली में होगा।
Advertisement Space