
चंडीगढ़ः बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कंगना रनौत को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कंगना रनौत ने मानहानि का केस रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की धी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने सोशल मीडिय पर बठिंडा की रहने वाली महिंदर कौर की तस्वीर सांझा कर मजाक उड़ाते हुए 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने की बात कही थी।
इस पर महिंदर कौर ने बठिंडा की स्थानीय अदालत में मानहानि का केस दर्ज करवाया था, जिस कंगना रनौत ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
कंगना द्वारा बीबी महिंदर कौर की तस्वरी शेयर करते हुए की गई टिप्पणी पर बठिंडा के गांव बहादरगढ़ जंडियां की रहने वाली मां महिंदर कौर ने पलटवार करते हुए कहा था कि , “कंगना क्या जाने खेती क्या होती है। कंगना कमली है। उसने जो भी बोला है उस पर लानत है। कंगना को क्या पता किसान की कमाई क्या होती है। जब बहता है, खून गर्म होता है फिर कहीं पैसा आता है। किसानी से पैसा कमाना बहुत कठिन है। कंगना जो मुझ पर बहुत गलत तोहमत लगाई है।
हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने पर अब अदालत में 2021 से रुके हुए ट्रायल की कार्यवाही फिर शुरू होगी।