मुंबई बनता जा रहा है जालंधर का वेस्ट हलका, एक और युवक का कत्ल


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के हलका वेस्ट में क्राइम ग्राफ काफी बढ़ता जा रहा है। जिस हिसाब से वेस्ट हलके में युवक कत्ल हो रहे हैं, अपराध की नजर से देखें तो यह हलका मुंबई बनता जा रहा है।

पिछले हफ्ते ही पहले घास मंडी के पास 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी और आज फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है।

यह बुरी खबर जालंधर वेस्ट हलके में स्थित बाबू जगजीवन राम चौक के नजदीक नशा छुड़ाओ केंद्र के पास आज सोमवार को दोपहर के समय युवक की चाकू मारकर हत्या करने संबंधी है।

मृतक की पहचान जालंधर के रहने वाले सचिन मल्होत्रा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सचिन शादीशुदा है और उसकी दो साल की एक बेटी है। सचिन की मां के अनुसार रविवार देर रात भी उसके बेटे की पिटाई की थी । परिवार का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर दी होती, तो यह घटना टल सकती थी।

Advertisement Space

इस वारदात में एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। इस मामले में थाना-5 के एसएचओ साहिल चौधरी का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ सप्ताह पहले विपन कुमार पुत्र चरण दास निवासी मकान नंबर 625 नजदीक सिविल डिस्पेंसरी, टाहली वाला चौक, भार्गव कैंप के बेटे वरुण की हत्या कर दी गई।
यह हत्या पिता की आंखों के सामने हुई और इस संबंध में थाना भार्गव कैंप में मुकदमा नंबर 107, तारीख 14.07.2025 धारा 103(1), 191(3) और 190 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ था।

इसके बाद गत सप्ताह घास मंडी चौक के पास बदमाशों ने 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है जो बस्ती शेख का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक राहुल जिम के बाहर खड़ा था। इसी दौरान 10 से 15 बदमाश आए और उससे मारपीट की। इसके बाद उसके पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

हालांकि पुलिस ने इन हत्याओं के मामले बहुत जल्द सुलझा भी लिए लेकिन एक के बाद युवकों की हो रही हत्याएं हलके में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment