
चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर, पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान ने पिछले दिनों विधायक पद से इस्तीपा दे दिया था लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है, लेकिन अब उनकी विधानसभा की क्वेश्चन एंड रेफरेंसेज कमेटी साल 2025-26 से छुट्टी कर दी गई है।
उनकी जगह अब राजपुरा की MLA नीना मित्तल को कमेटी का बाकी समय के लिए सदस्य मनोनीत किया गया।
इसी तरह तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मृत्यु की वजह से खाली हुई एक अन्य कमेटी में कुछ समय पहले मंत्री पद से हटाए गए अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल को नामजद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि स्पीकर की तरफ से पंजाब विधानसभा के नियम 183 के तहत यह कार्रवाई की गई है। कमेटी में रहते समय के लिए अनमोल गगन मान की जगह नीना मित्तल को मनोनीत किया है।
इसी तरह 27 जून 2025 को तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल की मौत हो गई थी। इस वजह से कारोबार कमेटी की एक सीट खाली हो गई थी। वहां पर अब कुलदीप सिंह धालीवाल को नियुक्त किया गया। स्पीकर ने विधानसभा के नियम 180(3) के तहत यह कार्रवाई की है।