बम की सूचना पर करीब डेढ़ घंटा अंबाला कैंट स्टेशन पर रोकी गई शताब्दी एक्सप्रेस


Aryan Academy AD

अंबालाः पिछले कई वर्षों से विदेश में बैठकर सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा 15 अगस्त सहित अन्य मौकों पर देश में बम धमाकों की धमकियां दी जाती रही हैं। इस बार भी 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को बम से उड़ानी धमकी दी गई।

वहीं आज शुक्रवार को 15 अगस्त के मौके पर अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर ट्रेन को अंबाला कैंट स्टेशन पर रोक दिया गया। अंबाला कैंट स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटा रोकी गई।

Advertisement Space

अंबाला पुलिस, बम निरोधक दस्ता, आरपीएफ और जीआरपी की टीमों द्वारा गहन जांच के बाद ही ट्रेन को आगे दिल्ली की ओर रवाना किया गया। शताब्दी एक्सप्रेस अमृतसर से चलकर अपने तय समय 8:31 बजे अंबाला पहुंची। बम की सूचना मिलने पर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

Advertisement Space

Leave a Comment