Punjab State Traders Commission की ADCP माधवी शर्मा के साथ महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों की समस्याओं, बाजारों से जुड़े मुद्दों एवं सुरक्षा संबंधी मामलों पर चर्चा

जालंधर: Punjab State Traders Commission, जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के चेयरमैन नवनीत सिंह जुनेजा के नेतृत्व में कमीशन के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ADCP माधवी शर्मा के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं, बाजारों से जुड़े मुद्दों तथा व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष रखना तथा उनके समाधान के लिए आपसी तालमेल को और मजबूत करना था। प्रतिनिधिमंडल ने कैंट क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों को पेश आ रही व्यावहारिक समस्याओं, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों तथा बाजारों के सुचारू संचालन से संबंधित मामलों के बारे में ADCP माधवी शर्मा को अवगत करवाया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि व्यापारी वर्ग क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए बाजारों में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण बनाए रखना आवश्यक है, ताकि व्यापारी बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार चला सकें। इस दौरान व्यापारियों की ओर से सामने आने वाली विभिन्न शिकायतों और बाजार से जुड़े मामलों को विस्तार से अधिकारियों के समक्ष रखा गया। कमीशन के सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की जायज समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना कमीशन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ADCP माधवी शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना

Advertisement Space

व्यापारी वर्ग और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर देते हुए कमीशन के चेयरमैन नवनीत सिंह जुनेजा ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा व्यापारियों की जायज समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। व्यापारियों और प्रशासन के बीच नियमित संवाद एवं बेहतर तालमेल से बाजारों से जुड़े अनेक मामलों को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जा सकता है।

इस अवसर पर चेयरमैन नवनीत सिंह जुनेजा के साथ कमीशन के सदस्य: अमनदीप सिंह शेरा, निखिल वाधवा, गुलशन जैन, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरनीत सिंह मधोक, सुखविंदर सिंह ‘सुखा’ तथा सुमित बजाज उपस्थित रहे। इस मौके पर नवनीत सिंह जुनेजा के साथ अमनदीप सिंह शेरा, निखिल वधवा, गुलशन जैन, हरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, हरनीत सिंह मधोक, सुखविंदर सिंह ‘सुक्खा’ और सुमित बजाज भी मौजूद थे।

Advertisement Space

Leave a Comment