जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर लहराईं तलवारें, निहंग युवकों से टिकट दिखाने को कहा तो हुआ हंगामा


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर गत दिवस बड़ा हंगामा हो गया। घटना उस समय हुई जब जम्मूतवी एक्सप्रेस (19225) के एसी कोच में निहंग बाणे में आए युवक बार-बार चढ़ और उतर रहे थे। इस पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक अपशब्द बोलने लगे और आक्रामक हो गए।

आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार रोहिला ने बताया कि जब युवकों से टिकट दिखाने को कहा गया, तो उन्होंने बहस शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरपीएफ जवान दो युवकों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट ले गए

Advertisement Space

यह मामला यहीं नहीं थमा। थोड़ी देर बाद 810 युवक तलवारों और अन्य हथियारों के साथ आरपीएफ पोस्ट आ गए। इस कारण यात्रियों में दहशत फैल गई और स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। करीब 10 मिनट तक हंगामा करने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत रेलवे बोर्ड, फिरोजपुर मंडल और जीआरपी को दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है । अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील जगह पर हथियार लेकर पहुंचना गंभीर अपराध है। दोषियों को पकड़ने के लिए संयुक्त कार्रवाई जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment