एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में उड़ान के बाद तकनीकी खराबी, PAN-PAN की Call के बाद पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिग

 नई दिल्लीः नई दिल्ली से इंदौर जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने आपात स्थिति की सूचना देकर विमान को इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ ने बताया कि दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद।

उन्होंने पूरी सावधानी बरती और विमान सुबह 9.55 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरा। तय कार्यक्रम के अनुसार, इसे सुबह 9.35 बजे उतरना था।” उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या IX 1028 के इस विमान का चालक दल और उसमें सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर उड़ान के इंजन में हवा में खराबी का पता लगने पर पायलट ने पैन-पैन कॉल किया।

Advertisement Space

‘पैन-पैन’ एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य संकेत है जिसका उपयोग समुद्री और हवाई रेडियो संचार में किया जाता है। विमानन में, यह एक ऐसी आपात स्थिति का संकेत देता है जिसमें सहायता की आवश्यकता होती है ।

Advertisement Space

Leave a Comment