रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से की भेंट


Aryan Academy AD

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति और चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए किए जा रहे तत्काल उपायों की समीक्षा की।

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने माननीय राज्यपाल को बताया कि पंजाब में बाढ़ से कितना नुक्सान हुआ है केंद्रीय टीमों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है, ताकि उचित मुआवजा प्रदान किया जा सके।

Advertisement Space

उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार प्रभावित जिलों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोहराया कि इस संकट में कोई भी परिवार असहाय नहीं रहेगा।

माननीय राज्यपाल ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों की सक्रिय भूमिका की सराहना की और इस बात पर ज़ोर दिया कि पंजाब के लोगों को राहत पहुँचाने के लिए समय पर सहायता और समन्वित कार्रवाई आवश्यक है।

रवनीत बिट्टू ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आज मुझे पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मिलकर राज्य में बाढ़ की स्थिति और सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माननीय राज्यपाल पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। कल मैं फाजिल्का के गाँवों में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने और उनके साथ खड़ा रहूंगा।

Advertisement Space

Leave a Comment