हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है दूसरे देशों पर निर्भरताः प्रधानमंत्री मोदी


Aryan Academy AD

भावनगरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भावनगर(गुजरात) में 34,200 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने हजारों लोगों के साथ रोड शो भी किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज विश्व बंधु की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है, अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वह है दूसरे देशों पर हमारी आत्मनिर्भरता। हमें मिलकर इस दुश्मन को, आत्मनिर्भरता के दुश्मन को हराना है।

आज किए गए उद्घाटनों में इंदिरा डॉक में मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन तथा कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में एक नए कंटेनर टर्मिनल का शिलान्यास शामिल है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, प्रणाली, उत्साहशील आबादी और मांग पांच स्तंभ हैं।

Advertisement Space
आत्मनिर्भर भारत का इतिहास

यह भी बता दें कि देश में आत्मनिर्भर भारत का इतिहास बहुत पुराना है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश की आजादी के बाद और 2014 के बाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर योजनाएं, परियोजनाएं बनती रही। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंच वर्षीय योजनाएं लागू की गईं। हमेशा से ही बाहरी वस्तुओं पर निर्भरता की बजाय देश में आत्मनिर्भरता का प्रण दोहराया गया।

 

Advertisement Space

Leave a Comment