दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

 नई दिल्लीः दिल्ली के कई स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बता दें कि शनिवार सुबह कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम धमकी दी गई। इनमें डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और स्कूलों की तलाशी ली। एहतियातन छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले कुछ महीनों में बार-बार इसी तरह की फर्जी ईमेल धमकियां भेजी गई हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है ।

Advertisement Space

इससे पहले भी 12 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसमें कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए जाने का दावा किया गया था। हालांकि, उस जांच में भी कोई विस्फोटक नहीं मिला।

Advertisement Space

Leave a Comment