बहन से मिलने जा रहे युवक के साथ भयानक हादसा,आग लगने के बाद कार में जिंदा जला

 बरनालाः बरनाला के धनौला में गुरुवार सुबह हादसे के बाद आग लगने से कार सवार युवक जिंदा जल गया ।

Advertisement Space

जानकारी के अनुसार हनी सिंह (23) अपनी बहन से मिलने होंडा सिटी कार में जा रहा था। इसी दौरान कार के अंसतुलित होकर नाले में गिरने के बाद उसमें आग लग गई, जिसमें कार सवार युवक हनी जिंदा जल गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment