
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के 2 दिवसीय विशेष सत्र की शूरूआत पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला, पंजाबी संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा और बाढ़ में मरे लोगों को श्रद्धांजलि देकर की गई। श्रद्धाजंलि देने के बाद विधानसभा सत्र की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विशेष सत्र मुख्य रूप से हाल ही में आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में आई इस बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है, जबकि लाखों एकड़ खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। सत्र में सभी दलों द्वारा बाढ़ के कारणों, बांधों की मौजूदा स्थिति और आने वाले समय में बचाव उपायों पर भी विस्तृत विमर्श कर आम सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
Advertisement Space
Advertisement Space