पाक प्रधानमंंत्री को ट्रंप ने कराया लंबा इंतजार, White House में मिलने पहुंचे थे शहबाज शरीफ

अमेरिकाः पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को मुलाकात की। यह शहबाज शरीफ का व्हाइट हाउस का यह पहला दौरा था। वह इस वक्त न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी कि UNGA के 80वें सत्र में हिस्सा लेने आए हैं ।

इस मुलाकात में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। 2019 में इमरान खान के दौरे के बाद यह पहला मौका था जब किसी पाकिस्तानी पीएम ने व्हाइट हाउस का दौरा किया हो। इस दौरान किस विषय पर बातचीत हुई,इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।  वहीं ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात करने पहुंचे दोनों नेताओं को करीब घंटे भर इंतजार करना पड़ा। ट्रंप पहले ही मीडिया से बातचीत के दौरान बैठक में देर होने की बात कह चुके थे ।

Advertisement Space

इससे पहले मंगलवार को न्यूयॉर्क में UNGA सत्र के मौके पर शरीफ ने ट्रंप से मुलाकात की थी, जब ट्रंप ने अरब देशों और अन्य नेताओं, जैसे मिस्र, इंडोनेशिया, कतर, सऊदी अरब और तुर्की के नेताओं के साथ एक बहुपक्षीय बैठक की थी। ट्रंप ने कई बार दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान ने ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।

Advertisement Space

Leave a Comment