खालिस्तानी समर्थकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लिखें अपत्तिजनक नारे


Aryan Academy AD

लंदन: लंदन में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर आपत्तिजनक नारे लिखने का मामला सामने आया है । खालिस्तानियों ने सोमवार को प्रतिमा पर पेंट से गांधी, मोदी और भारतीयों को आतंकी लिखा है। यह घटना ब्रिटेन में खालिस्तानी प्रभाव के बढ़ते खतरे को भी उजागर करती है।

जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूके यात्रा के दौरान भी भारत ने इस पर गंभीर चिंता जताई थी। उस समय द्विपक्षीय व्यापार के साथ-साथ खालिस्तानी गतिविधियों और यूके स्थित भगोड़ों को न्याय के कटघरे में लाने पर भी चर्चा हुई थी।

Advertisement Space

भारत ने साफ कहा है कि यूके समेत अन्य देशों में खालिस्तानी समर्थकों की मौजूदगी सामाजिक एकता को कमजोर करती है। वहीं भारतीय हाई कमीशन ने इस घटना पर विरोध जताते कहा कि यह अहिंसा के सिद्धांत पर हमला है।

Advertisement Space

Leave a Comment