रेत से भरा टिप्पर हाई वोल्टेज तारों से टकराया, होशियारपुर के ड्राइवर की मौत

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
जिला मोगा के गांव दुननेके के नहर के पास होशियारपुर से रेत लेकर जा रहे एक टिप्पर के 66 केवी बिजली की लटकती तारों से टकरा जाने के कारण जिला होशियारपुर के गांव छनिया की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना सिटी मोगा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया है। मृतक के बेटे सज्जन सिंह ने बताया कि उनके पिता टिप्पर में रेत भरकर सुबह मोगा आए थे कि हादसे के शिकार हो गए। सज्जन सिंह ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरौप लगाया है। उन्होने कहा कि यदि तारें नीचे लटकती नहीं होती तो यह हादसा नहीं होता।

Advertisement Space

Leave a Comment