अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 पिस्तौल और 1.5 किलो हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 12 पिस्तौल (.30 बोर) और करीब 1.5 किलोग्राम हेरोइन सहित 5 को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उनका काम हथियारों व नशे की खेप को प्राप्त कर उसे आगे पहुंचाना था।

इन खेपों को पंजाब में सक्रिय गैंगों तक पहुंचाया जाता था । गेट हकीमा पुलिस थाने में इस मामले में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के पीछे छिपे मास्टरमाइंड और उनकी पूरी सांठगांठ को जल्द ही उजागर किया जाएगा।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment