“सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” कहकर वकील ने CJI पर फेंका जूता

 नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत उक्त वकील को हिरासत में ले लिया। इस दौरान आरोपी वकील जोर से चिल्लाया- “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!”

इस पूरी घटना के दौरान CJI गवई शांत बने रहे । उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही रुकने नहीं दी। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस घटना की वकीलों ने कड़ी निंदा की है। एक वरिष्ठ वकील ने बताया कि आरोपी व्यक्ति 2011 से बार का मेंबर है।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि कोर्ट में इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना के पीछे CJI के एक पुराने बयान को लेकर विवाद हुआ था, जो कथित तौर पर “भगवान विष्णु” से जुड़ा मामला था। उसी बात को लेकर आरोपी वकील नाराज था।

Advertisement Space

Leave a Comment