
चंडीगढ़ः 11 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत हो गई है। उनका बद्दी से शिमला जाते वक्त 27 सितंबर को एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे में उनके सिर और रीड की हड्डी पर गंभीर चोटें आईं थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।
Advertisement Space
गौरतलब है कि राजवीर जवंदा ‘कंगनी’ गाने से संगीत जगत में मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को कई पंजाबी गाने दिए, जिन्हें दर्शकों ने सिर उठाकर स्वीकार किया, जिनमें ‘सरदारी’, ‘धीयां’, ‘जम्मे नाल दे’, ‘मावां’, ‘मित्रां ने दिल मांगा’, ‘वीरे दिए सालिए’, ‘सच दसां’, ‘आंखियां’ और ‘जमींदार’ जैसे गाने शामिल हैं।
Advertisement Space