
लुधियानाः पंजाब के लोकप्रिय गायक राजवीर जावंदा को आज उनके लुधियाना स्थित पैतृक गांव कोठे पौना में उनके बेटे ने मुख्यागिन देकर अंतिम विदाई दी।
लगातार 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद राजवीर ने बुधवार को फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली थी । बुधवार देर शाम जब दिवंगत गायक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों, रिश्तेदारों और प्रशंसकों की आंखें नम थीं।
गांव के सरकारी स्कूल परिसर में अस्थायी श्मशान घाट बनाया गया है। उनके चाहने वाले और संगीत जगत से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में कोठे पौना पहुंचे हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राजवीर जवंदा को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
बता दें राजवीर जवंदा 27 सितंबर को अपनी बाइक से शिमला जाते समय एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं।