
अमेरिका :अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना में स्थित एक बार फिर फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार दक्षिण कैरोलिना के सेंट हेलेना द्वीप पर स्थित विलिस बार एंड ग्रिल में अज्ञात बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी की गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए।
Advertisement Space
गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात 1 बजे हुई। पुलिस ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि गोलीबारी में मारे गए चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से चार की हालत गंभीर है ।
Advertisement Space