
जालंधरः थाना आदमपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार उसके कब्जे से 120 नशीली गोलियां और 6500 रुपए ड्रग मनी बरामद करने में सलता हासिल की है। आरोपी की पहचान हनी पुत्र सुदेश कुमार वासी मोहल्ला अजीत नगर वार्ड नं. 10 दशहरा ग्राउंड आदमपुर थाना आदमपुर जिला जालंधर के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलवंत सिंह पीपीएस, उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन आदमपुर ने बताया कि दिनांक 16 जून 2025 को एएसआई परमजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ दोलीके सुंदरपुर नजदीक अलावलपुर मौजूद थे कि आदमपुर की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल मार्का सप्लैंडर पर सवार होकर आता दिखाई दिया , जोकि पुलिस पार्टी को देखकर घबराकर मोटरसाइकिल पीछे मोड़ने लगा, जिसको शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो मोटरसाइकिल के हैंडल के साथ बंधे के प्लास्टिक के लिफाफ को खोलकर तलाशी लने पर उसमें से 120 नशीली गोलियां और 6500 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई।
पुलिस ने मुकद्दमा नं. 92 दिनांक 16 जून 2025 एनडीपीएस एक्ट 22/61/85 के तहत थाना आदमपुर में दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।