
मानसाः मानसा के झुनीर कस्बे में शनिवार सुबह पिता के साथ स्कूल जा रही दो सगी बहनों की पंजाब रोडवेज बस ने कुचल दिया।
इस हादसे में दोनों बहनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब पिता बिंदर राम अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा थे। इसी दौरान झुनीर के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में सीमा कौर (8 वर्ष) और मीना कौर (15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement Space