
मुबंईः नवी मुंबई के वाशी इलाके में दिवाली की रात एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 6 साल की बच्ची सहित 4 लोगों की मौत हो गई , जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं।
जानकारी के अनुसार रहेजा रेजिडेंसी बिल्डिंग की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई आग और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । मृतकों की पहचान सुंदर बालकृष्णन (44), पूजा राजन (39), सुंदर बालकृष्णन (6) और कमला हीरालाल जैन (84) के रूप में हुई है।फायर विभाग के अनुसार, हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
Advertisement Space
Advertisement Space