जालंधर के मशहूर  ‘हार्ट अटैक परांठे’ वाले बीर दविंदर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


Aryan Academy AD

जालंधर के मॉडल टाउन में मशहूर ‘हार्ट अटैक परांठे’ वाले बीर दविंदर सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि स्थानीय पुलिस लगातार उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न कर रही है।

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनसे धक्का-मुक्की की गई। यही नहीं पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करती है और उन्हें किसी भी समय मरवाया जा सकता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से न्याय की गुहार लगाई है।

बीर दविंदर ने बताया कि दिवाली की रात पुलिस की गाड़ियां उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 साल की अमृतधारी मां के साथ गाली-गलौज की। उन्होंने कहा, “मैं युवाओं के लिए काम कर रहा हूं, उन्हें रोजगार दे रहा हूं, लेकिन पुलिस मुझे काम नहीं करने देती, उन्हें रोज धमकाया जाता है और दुकान बंद करवाने की कोशिश करती है।

Advertisement Space

बता दें कि दुकान देर रात तक खुली रहती है। दविंदर ने दो वीडियो क्लिप्स भी साझा किए हैं जिनमें वे पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कुछ समय पहले बीर दविंदर ने रात के समय देसी घी वाले परांठे बेचना शुरू किया था। उनके परांठों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद वे “हार्ट अटैक परांठे वाले” के नाम से मशहूर हो गए और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गत वर्ष अपने परिवार के साथ उनके परांठे खाने पहुंचे थे।

वहीं डीएसपी पंकज शर्मा ने कहा कि दविंदर सिंह ने पुलिसकर्मियों पर बदतमीजी का आरोप लगाया है, जबकि पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment