अब जैसलमेर जैसा हादसा आंध्र प्रदेश में ,चलती बस में आग लगने से 20 लोग जिंदा जले


Aryan Academy AD

आंध्र प्रदेशः राजस्थान के बाद अब आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से 20 लोग जिंदा जल गए। यह दुर्घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 20 लोगों में से 12 शवों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के अनुसार यह निजी ट्रैवल कंपनी कावेरी की बस सुबह मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद उसनें आग लग गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ज्यादातर यात्री कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बस में फंस गए। बारह लोग किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ज़िला अधिकारियों को जीवित बचे लोगों के लिए राहत उपाय और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है। उन्होंने आगे कहा कि कारणों और यदि कोई चूक हुई है, तो उसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।हादसे के बाद कुरनूल जिला कलेक्टर डॉ. ए सिरी ​​​​​​घटनास्थल पर पहुंचीं, उन्होंने बताया कि बस हादसे के पीड़ितों की मदद और परिवार के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

Advertisement Space

 इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कुर्नूल का हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ है। उन्होंने पीएम रिलीफ फंड से मृतकों के परिवार के लिए ₹2 लाख का और घायलों के लिए ₹50000 दिए जाने का ऐलान किया।

बता दें ऐसा ही एक हादसा राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर 14 अक्टूबर को हुआ था। जब चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में भी 22 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। als

Advertisement Space

Leave a Comment