मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन


Aryan Academy AD

बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता सतीश शाह का आज शनिवार को निधन हो गया है। लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे 74 वर्षीय सतीश शाह ने आज दोपहर अढ़ाई बजे अपनी अंतिम सांस ली।

Advertisement Space

उनके निधन के बारे में उनके मैनेजर ने पुष्टि की है। सतीश शाह की मौत की खबर से फिल्म जगत और टीवी इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा और फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। फिल्मी सितारों और टेलीविजन के कलाकारों ने सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री एक प्रभावशाली कलाकार से वंचित हो गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment