
नई दिल्ली : काफी समय से सोना-चांदी की कीमतों में उछाल के बाद इस हफ्ते इनकी किमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1,21,402 रुपए है। सोने की कीमत में 8,066 रुपए की कमी आई है।
Advertisement Space
वहीं 22 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,11,310 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,699 रुपए था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 97,188 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 91,139 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमत 22,197 रुपए कम होकर 1,45,031 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। सोने और चांदी की कीमतों में कमी की एक वजह वैश्विक स्तर पर तनाव कम होना।
Advertisement Space