राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में स्थित अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल उड़ान भरी है। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुखोई-3 एमकेआई लड़ाकू विमान में भी उड़ान भर चुकी हैं।

यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी। उस उड़ान के बाद राष्ट्रपति ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा था कि वायुसेना के पायलटों की दक्षता और अनुशासन की जितनी सराहना की जाए उतना ही कम है।

Advertisement Space

राष्ट्रपति दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा सीधे अंबाला छावनी के वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई  । साथ ही स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई ।

Advertisement Space

Leave a Comment