
दक्षिण कोरिया: दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम मुलाकात हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन के साथ ट्रेड डील पूरी हो गई है। इस पर अब दस्तखत होना बाकी है।
ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति शी एक महान देश के महान नेता हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच लंबे समय तक मजबूत रिश्ते बने रहेंगे। आपके साथ होना हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी ट्रंप से मुलाकात पर खुशी जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। कई सालों बाद आपसे दोबारा मिलना खुशी की बात है। आपके पुनर्निर्वाचन के बाद हमने तीन बार फोन पर बात की है।
कई पत्रों का आदान-प्रदान किया है और निरंतर संपर्क में रहे हैं। हमारे नेतृत्व में चीन-अमेरिका संबंध स्थिर बने हुए हैं। हालांकि दोनों देशों की परिस्थितियाँ अलग हैं। इसलिए हर मुद्दे पर सहमति होना संभव नहीं। लेकिन दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कभी-कभी मतभेद होना सामान्य बात है। वहीं इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर 10% टैरिफ कम करने का ऐलान किया। बदले में चीन अमेरिकी से सोयाबीन खरीदने को तैयार हुआ है। ट्रम्प ने परमाणु परीक्षण के आदेश को सही ठहराया।