4 नवबंर को पाकिस्तान रवाना होगा सिख श्रद्धालुओं का जत्था


Aryan Academy AD

अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए 2100 सिख श्रद्धआलुओं का जत्था 4 नवम्बर को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाईकमिशन ने बुधवार आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इस्लामाबाद ने 4 से 13 नवंबर तक पाकिस्तान में होने वाले श्री गुरु नानक देव जयंती समारोह (गुरु पर्व) में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिया गया है। शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने वीजा के लिए आवेदन किया है, वे 31 अक्तूबर व 1 नवम्बर को एस.जी.पी.सी. कार्यालय से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement Space

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जत्था 4 नवम्बर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब, पंजा साहिब, करतारपुर साहिब और डेरा साहिब जाएगा जहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से संबंधित समारोहों में भाग लेने के बाद यह जत्था विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करेगा और 13 नवम्बर को भारत लौटेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment