जालंधर में नगर कीर्तन कल, सुबह 9 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट


Aryan Academy AD

जालंधरः श्री गुरु नानक देव जी के 556वें ​​प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को जालंधर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से शुरू होकर एस.डी. कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार और मिलाप चौक से होते हुए वापिसगुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में संपन्न होगा

नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति को देखते हुए, कमिश्नरेट पुलिस, जालंधर ने नगर कीर्तन के निर्धारित मार्ग पर यातायात परिवर्तन की घोषणा की है।

Advertisement Space

ये डायवर्जन 1 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रहेंगे।

निम्नलिखित प्रमुख स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया है:

  • अलास्का चौक
  • टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन
  • सिंगल लेन दामोरिया ब्रिज
  • किशनपुरा चौक/रेलवे क्रॉसिंग
  • दोआबा चौक/रेलवे क्रॉसिंग
  • पटेल चौक
  • वर्कशॉप चौक
  • कपूरथला चौक
  • चिक-चिक चौक
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़
  • फुटबॉल चौक
  • टी-पॉइंट शक्ति नगर
  • नकोदर चौक
  • स्काईलार्क चौक
  • प्रीत होटल मोड़
  • मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक)
  • प्लाज़ा चौक
  • कंपनी बाग चौक (पीएनबी चौक)
  • मिलाप चौक
  • शास्त्री मार्केट चौक

Advertisement Space

Leave a Comment