शिअद नेता मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें,अब चलेगा भ्रष्टाचार का मुकद्दमा


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद मजीठियापर अब भ्रष्टाचार का मुकद्दमा भी चलेगा।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उन पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह अनुमति भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19 के तहत दी गई है। पंजाब कैबिनेट ने 8 सितंबर को इसकी रिकमंडेशन राज्यपाल के पास भेजी थी।

Advertisement Space

बता दें कि यह मामला राज्य की विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया पर घोषित आय से लगभग 1,200% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार, उन्होंने 700 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अवैध तरीके से जुटाई, जो कथित रूप से 2013 के ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 540 करोड़ की धनराशि के मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए अर्जित की गई।

Advertisement Space

Leave a Comment