श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर की कार सेवा आज से, पंजाब के राज्यपाल भी होंगे शामिल


Aryan Academy AD

जालंधरः कार्तिक पूर्णिमा के बाद, जालंधर देवी तालाब मंदिर की कार सेवा 8 साल बाद आज 7 नवंबर, 2025 से शुरू हो रही है। इस दौरान भक्त जालंधर स्थित श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर की सफाई की सेवा करेंगे। इससे पहले, यह कार सेवा 2016 में हुई थी।

श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी 7 नवंबर को जालंधर देवी तालाब मंदिर आ रहे हैं। समारोह की शुरुआत पूजा और उसके बाद हवन से होगी। कार सेवा का कार्य औपचारिक रूप से कल शुरू होगा।

Advertisement Space

मंदिर प्रबंधक कमेटी के अनुसार, यह कार सेवा दोपहर 1 बजे आरंभ होगी। इससे पहले सरोवर की सफाई के लिए कार सेवाएं साल 2003 और 2013 में की गई थीं। इस बार भी श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी और संत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

मंदिर कमेटी के महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि राज्यपाल के अलावा कई प्रमुख नेता और संत समाज के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment