
साल 2025 खत्म होने जा रहा है और साल 2026 में नया क्या होगा, लोगों की इसमें दिलचस्पी है। जहां अपने एरिया, कस्बा, जिला, प्रदेश और देश में क्या नया होने जा रहा है और उसका आमजन को क्या फायदा होगा आदि हर कोई जानना चाहेगा, इसके साथ ही प्रकृति में होने वाली घटनाओं और जन मानस पर प्रभाव भी जानना चाहता है।
जहां तक प्राकृतिक घटनाओं की बात है तो पहली प्राकृतिक घटनाओं में 17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगी लेकिन इस दिन सूर्य के चारों ओर आग का एक रिंग बन जाएगा।
Advertisement Space
इन देशों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
अंटार्कटिका, दक्षिणी-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमरीका के दक्षिणी सिरे और प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
Advertisement Space