दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज ,अब घर पर होगा इलाज


Aryan Academy AD

मुबंईः काफी लंबे समय से बीमार चल रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 89 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Advertisement Space

अब उनका इलाज उनके जुहू स्थित बंगले में ही होगा। 1 नवंबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने पुष्टि की, “धर्मेंद्र जी की स्थिति अब स्थिर है। परिवार ने उन्हें घर पर ही आगे इलाज कराने का निर्णय लिया है।”

Advertisement Space

Leave a Comment