Delhi Blast: हरियाणा के मेवात से मौलवी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के मेवात क्षेत्र के एक मौलवी को हिरासत में लिया है। मौलवी इश्तियाक को श्रीनगर ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इश्तियाक फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था।

Advertisement Space

पुलिस ने इसी मकान से 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और गंधक (सल्फर) बरामद किए थे। इन्हीं रसायनों का उपयोग विस्फोटक बनाने के लिए किया जाना था। बता दें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमों ने 10 नवम्बर को कई स्थानों पर छापेमारी कर इस ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था, जिसका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से बताया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment