कपूरथला में एमएलए की कोठी के बाहर युवती को गोली मारी

कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है। एमएलए की कोठी के बाहर तीन बाइक सवारों द्वारा एक युवती को गोली मारे जाने का पता चला है। गोली मारने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गोली युवती की जांघ पर लगी है।

Advertisement Space

सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती कपूरथला में काम से जब सर्कुलर रोड पर एमएलए राणा गुरजीत सिंह की कोठी के बाहर से गुजर रही थी तो बाइक सवार तीन लोगों ने उसे गोली मार दी।

Advertisement Space

Leave a Comment