‘आप’ ने मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी को नशा तस्करों से संबंधों के आरोप में पार्टी से किया निलंबित


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब ने मोगा के मेयर बलजीत सिंह चन्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उन्हें उनके पद से तत्काल हटा दिया है। पार्टी को नशा तस्करों के साथ उनके संबंधों के ठोस सबूत मिले हैं।

‘आप’ के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आधिकारिक निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा है कि पार्टी की नशों, भ्रष्टाचार और पंजाब तथा इसके युवाओं के हितों को नुकसान पहुँचाने वाली किसी भी गतिविधि के प्रति शून्य-सहिष्णुता (जीरो-टॉलरेंस) की नीति है। उन्होंने कहा कि पार्टी गलत या आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दे सकती।

Advertisement Space

बरसट ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद पर हो, ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा पाया जाता है या नशों के खिलाफ लड़ाई से समझौता करता पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पार्टी ने जोर देकर कहा कि नशों के खिलाफ उसका अभियान समझौता-रहित है और इसका उद्देश्य तस्करों और उनके राजनीतिक संरक्षकों के गठजोड़ को पूरी तरह से खत्म करना है।

Advertisement Space

Leave a Comment