मुफ्त करवाए जा रहे ये कोर्स, दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार ब्यूरो में करें संपर्क : डिप्टी डायरेक्टर


Aryan Academy AD

जालंधर : जिला रोजगार उत्पति, कौशल विकास एंव प्रशिक्षण ब्यूरों की डिप्टी डायरेक्टर, जालंधर नीलम महे ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयर्स, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM-विकास) स्कीम के तहत मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, जालंधर में ‘वेयरहाउस एसोसिएट’ और ‘एल्डरली केयर कंपैनियन’ के दो फ्री कोर्स करवाए जा रहे है

Advertisement Space

उन्होंने बताया कि यह कोर्स केवल 4 महीने के होंगे और इन कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवार कम से कम 10वीं पास हो साथ ही उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोर्स के बाद सरकारी सर्टिफिकेट और प्राइवेट इंस्टीट्यूशन में काम करने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कोर्स का ट्रेनिंग मटीरियल, किताबें और यूनिफॉर्म सरकार की तरफ से फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर 6000 रुपये का स्टाइपेंड और नौकरी ज्वाईंन करने के बाद 4000 रुपये की पोस्ट प्लेसमेंट फाइनेंशियल मदद भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार यह कोर्स करना चाहते हैं, वे आधार कार्ड, 10वीं या 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और माइनॉरिटी सर्टिफिकेट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना नाम रजिस्टर करवा सकते हैं। वह जिला रोजगार एंव कारोबार ब्यूरो, डीसी कॉम्प्लेक्स, तीसरी मंजिल, रूम नंबर 320 में कॉन्टैक्ट कर सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि कोर्स रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल लिंक
https://forms.gle/F2qW7zWxNgCHfkp98 का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment