बैंक पी.ओ., ग्रुप- सी और ग्रुप- डी की सरकारी नौकरियों के लिए मुफ्त कोचिंग, रजिस्ट्रेशन शुरू


Aryan Academy AD

जालंधर : जिला प्रशासन के नेतृत्व में जनवरी से मार्च 2026 तक 12वीं पास/ग्रेजुएट योग्यता वाले युवाओं के लिए बैंक पी.ओ. ग्रुप- सी और ग्रुप- डी. पदों पर सरकारी नौकरी के लिए मुफ्त कोचिंग क्लास शुरू की जा रही हैं। यह जानकारी उप निदेशक, जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने साझा की।

उन्होंने बताया कि इन कोचिंग क्लास में विद्यार्थियों को- बैंक पी.ओ. ग्रुप- सी और ग्रुप- डी. पदों की प्रतियोगी परीक्षाएं की तैयारी करवायी जाएंगी। दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। क्लास डा. अंबेडकर भवन, जालंधर में लगाई जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म लिंक https://tinyurl.com/yyyvujxk पर जाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Advertisement Space

नीलम महे ने सभी योग्य विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है ताकि वे आगामी सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी तैयारी करके अपनी मनचाही नौकरी हासिल कर सकें।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो कमरा नं. 313, तीसरी मंजिल, जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड, जालंधर और हेल्पलाइन नंबर: 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement Space

Leave a Comment