पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म; परिवहन मंत्री के साथ बैठक के दौरान सहमति बनी


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज और पनबस कर्मचारियों द्वारा पिछले कुछ दिनों से की जा रही हड़ताल समाप्त हो गई है। आज यहां पट्टी ( तरन तारन) में परिवहन मंत्री के साथ हुई बैठक के दौरान कर्मचारी यूनियन के साथ सहमति बन गई।

बैठक के बाद परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया था, उन्हें बहाल किया जाएगा और कर्मचारियों की बाकी जायज़ मांगों का भी जल्द समाधान किया जाएगा।

मंत्री ने आगे बताया कि विभाग द्वारा लाई जा रही नई बसों के संबंध में कर्मचारी यूनियनें दखलअंदाज़ी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि डिपो स्तर पर जो कर्मचारी किसी गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल पाए गए, उनके मामलों में यूनियनें बिना वजह दखल नहीं देंगी।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहाँ कर्मचारियों और मुलाजिमों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं राज्य के लोगों और यात्रियों के हितों का भी पूरा ध्यान रख रही है।

मंत्री ने कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे जनहित में अपनी सेवाएँ दें और सरकार भी अपने कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखेगी।

लालजीत भुल्लर ने आगे बताया कि राज्य में सरकारी बस सेवा बहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल से मुश्किल मामले का हल बातचीत के माध्यम से निकाला जा सकता है। उन्होंने ड्राइवरों और कंडक्टरों को कहा कि बस अड्डों पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखा जाए क्योंकि वही देश का भविष्य हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment