लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने BJP, RSS और EC पर देशद्रोह का आरोप लगाया है।
उन्होंने ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वोट चोरी भारतीय जनता के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। इसे अंजाम देने वाले BJP, RSS और EC ने देशद्रोह का काम किया है। इंसाफ़ ज़रूर होगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों से साफ कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हैं, गलत कर रहे हैं, टाइम आएगा। हम आपको पकड़ेंगे। बख्शने वाले नहीं।
Advertisement Space