Jalandhar News : वार्ड-80 में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, Ashwani Aggarwal ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Jalandhar News : वार्ड नंबर-80 के इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं सीवरेज से जुड़े कार्य चल रहे हैं। इसी कड़ी में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड-80 के पार्षद Ashwani Aggarwal ने इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचकर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्डवासियों से किया गया वादा लगातार पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड नंबर-80 को एक स्मार्ट वार्ड के रूप में विकसित करना है। वार्ड में सड़क, सीवरेज, पानी, स्ट्रीट लाइट सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में हो रहे विकास कार्यों को देखकर उन्हें खुशी हो रही है।

अश्वनी अग्रवाल ने विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान एवं जालंधर के मेयर श्री विनीत धीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार एवं नगर निगम के सहयोग से वार्ड में विकास की गति को और तेज किया जा रहा है।

Advertisement Space

इंडस्ट्रियल एरिया के स्थानीय निवासियों ने चल रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अश्वनी अग्रवाल द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की।

अश्वनी अग्रवाल ने मौके पर MCJ के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार करवाया जाए।

Advertisement Space

Leave a Comment