अश्वनी अग्रवाल को मिला चंडीगढ़ में कार्यालय, अब और तेज़ी से सुनेंगे जनता की समस्याएं


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल को जनता की समस्याएं सीधे चंडीगढ़ में सुनने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनको कार्यालय के लिए वन भवन मोहाली के टावर नंबर 5 की पहली मंजिल पर कमरा नंबर 1 अलाट किया गया है। यह निर्णय राज्यभर में अग्रवाल समाज से जुड़े मुद्दों के त्वरित समाधान और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय स. भगवंत सिंह मान व पार्टी की सीनियर लीडरशिप का आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ जनता के प्रति एक नया भरोसा है।

Advertisement Space

अग्रवाल ने कहा कि जनता की समस्या को समय पर सुनना और त्वरित कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्यालय का दरवाजा सबके लिए खुला है, चाहे छोटा मुद्दा हो या बड़ा, हर आवाज सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग तक सुविधाएं निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुंचें। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड की कार्यप्रणाली को और तेज, संवेदनशील और जनता-केंद्रित बनाया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर तक वास्तविक परिवर्तन महसूस हो सके।

अग्रवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में वे कार्यालय में नियमित मीटिंग्स और जन-सुनवाई आयोजित करेंगे, ताकि लोगों की दिक्कतें का बिना देरी के समाधान किया जा सके। उनका मानना है कि राजधानी से सीधे जनता की सुनवाई होने से अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के कामकाज में गति आएगी और जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment