जालंधर की जवाहर नगर मार्कीट में बंसल स्वीट्स शॉप पर चला नगर निगम का बुलडोज़र


Aryan Academy AD

जालंधर स्थित जवाहर नगर मार्कट में विवादों में चली आ रही बंसल स्वीट्स दुकान पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। आरोप है कि दुकान गैर-कानूनी ज़मीन पर बनी थीदुकान के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत भी की गई थी।

नगर निगम की एक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और डिच मशीन से गैर-कानूनी हिस्से को गिराना शुरू कर दिया। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर में कहीं भी गैर-कानूनी कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Space

गौरतलब है कि इस जगह पर पहले हीट 7 रेस्टोरेंट हुआ करता था तथाउसी जगह पर अब बंसल स्वीट्स दुकान खोली गई थी। नगर निगम की टीम ने दुकान के अवैध हिस्से को गिरा दिया है। दुकानदार द्वारा निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया गया।

जालंधर नगर निगम के एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी रविंदर कुमार की टीम ने ये कार्रवाई की। उन्होंने बताया ये दुकान पूरी तरह से अवैध कब्ज़े पर बनी हुई थी। इसके साथ ही दुकान प्रबंधन ने न सिर्फ अवैध निर्माण किया, बल्कि सड़क और पार्किंग एरिया पर भी कब्ज़ा कर लिया था।

Advertisement Space

Leave a Comment