
पंजाबः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे। गिद्दड़बाहा सीट पर उनकी जीत की संभावना से पार्टी को नया उत्साह मिल सकता है।
Advertisement Space
सुखबीर बादल ने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोग लंबे समय से उनकी उम्मीदवारी की मांग कर रहे थे । इससे पहले, वह जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे थे, जहां उन्होंने 2009 में उपचुनाव जीतने के बाद 2012 और 2017 में भी लगातार जीत हासिल की थी। हालांकि, 2022 के चुनाव में वह जलालाबाद से हार गए थे, जिससे अकाली दल को एक बड़ा झटका लगा था।
Advertisement Space